ठंड से बीमार लोगों को हस्पताल पहुंचाया

बठिंडा, रात्रि ठंड से दो बेसहारा गंभीर स्थिति में बीमार हो गए की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा टीम गौतम गोयल, सुमित ढींगरा ने दोनो बेसहारा नरेश कुमार पुत्र शाम लाल (40) को गोल डिग्गी, गुरदर्शन सिंह पुत्र जसविंदर सिंह (42) को अनाज मंडी के शैडों के नीचे से गंभीर स्थिति में उठाया।
ठंड के कारण दोनों की स्थिति काफी गंभीर थी डॉक्टरों द्वारा तुरंत दोनों बेसहारों का उपचार शुरू किया गया। सहारा टीम द्वारा दोनों बेसहारों की सेवा संभाल की जा रही है और गर्म कपड़े उपलब्ध करवाए गए है।

