Women

ध्यान रखें इन गुलाबी होंठों का

Lips

होंठ आपके चेहरे की सुन्दरता व खूबसूरती का एक पैमाना हैं। होंठों से इंसान के व्यक्तित्व की पहचान भी होती है। खासकर स्त्राी की सुन्दरता के मापदंड में होंठों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। होंठों की भूमिका का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि शायरों ने अपनी शायरी में इसे महत्त्वपूर्ण स्थान दे रखा है। हर स्त्राी के हांेठ प्राकृतिक रूप से सुन्दर एवं आकर्षक नहीं होते परन्तु उचित देखभाल एवं सही मात्रा में सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल कर साधारण होंठों को भी आकर्षक बना सकते हैं।

होंठों की देखभाल के लिए कुछ उपयोगी सुझावः
  • होंठों पर ग्लिसरीन, मलाई, घी, तेल इत्यादि लगाते रहें। उन्हें रूखा न रहने दें।
  • सर्दियों में होंठों को रूखा न रखें। उन्हें चबायें या काटें नहीं।
  • सर्दियों में फटे होंठों की देखभाल के लिए ग्लिसरीन, नींबू और गुलाबजल का मिश्रण लगाना चाहिए।
  • सुन्दर होंठों के लिए शहद और दूध लगाना सर्वोत्तम उपचार है। दही भी होंठों को नरम एवं मुलायम बनाता है।
  • काले होंठों का कालापन दूर करने के लिए मलाई में नींबू के रस की बूंदें डालकर लगाना चाहिए। होंठों के बाहरी तरफ नींबू के छिलके में मलाई लगाकर आहिस्ता-आहिस्ता हांेठों पर मलें। होंठ चमक उठेंगे तथा गुलाबी व मुलायम भी हो जायेंगे।
  • होंठों को गुलाबी बनाने के लिए गुलाब की पिसी हुई पत्तियों या मेंहदी की पिसी हुई पत्तियां लगाना भी लाभकारी होता है।
  • होंठों के रूखेपन को दूर करने के लिए हल्का गुनगुना घी लगाना अति लाभदायक होता है।
  • प्रतिदिन लिपस्टिक का उपयोग न करें। इससे होंठ काले पड़ जाते हैं।
  • लिपस्टिक का इस्तेमाल करने वाली स्त्रियां सोने से पहले लिपस्टिक को अवश्य पोंछ लें।
  • सोते वक्त रोज रात को नाभि में तेल डालें। इससे आपके होंठ नहीं फटेंगे व कोमल तथा गुलाबी बने रहेंगे। यह एक अचूक उपाय है व होंठों की खूबसूरती का गहरा राज भी। स्वयं आज़मा कर देख लीजिए।
  • जो स्त्रियां सिगरेट का सेवन करती हैं, उनके होंठ काले होने लगते हैं, अतः सिगरेट की लत से बचें तथा आवश्यक मात्रा में पौष्टिकता से भरपूर भोजन लें।
Pink Lips
लिपस्टिक की कुछ महत्त्वपूर्ण बातें
  • लिपस्टिक सदा अच्छी प्रतिष्ठित कंपनी की ही खरीदें। घटिया किस्म की व पुरानी लिपस्टिक न लगायें।
  • लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लेना चाहिए।
  • अपने रंग, रूप और मौसम के अनुसार ही लिपस्टिक लगायें।
  • लिपस्टिक खरीदते समय एलर्जी टेस्ट अवश्य कर लेना चाहिए। जिस लिपस्टिक से एलर्जी हो, उसे कदापि न खरीदें।
  • जहां तक हो सके, दूसरों की लिपस्टिक इस्तेमाल न करें।
लिपस्टिक लगाने का सही तरीका
  • सर्वप्रथम होंठों को रूई के फाहे से कच्चे दूध के साथ साफ करें।
  • टिशूपेपर से होंठों पर हल्का-सा फाउंडेशन लगायें। तत्पश्चात पाउडर की हल्की परत लगायें।
  • लिप पेंसिल से होंठों को सही आकार दें। लिपस्टिक हल्के हाथों से लगायें।
  • ब्रश की सहायता से लिपस्टिक भरें।
  • अगर काम पर जा रहे हों तो सदा हल्के रंग की लिपस्टिक लगायें। गहरे रंग की लिपस्टिक रात में ही अच्छी लगती है।
  • सोते वक्त होंठों से लिपस्टिक उतारना न भूलें। दूध बेहतरीन क्लींजिंग मिल्क का काम करता है व साथ-साथ त्वचा तथा होंठों को पौष्टिकता व माइश्चराइजर भी प्रदान करता है।
  • लिपस्टिक उतारने के पश्चात थोड़ी मलाई व घी से हल्के हाथों से मालिश करें व चेहरा धो डालें।

इस प्रकार थोड़ी सी देखभाल से आप अपने नाजुक होंठों को गुलाब की पंखुड़ियों-सा कोमल, मुलायम, आकर्षक व खूबसूरत बना सकती हैं।