पंजाब में निकाय चुनाव की घोषणा

बठिंडा, पंजाब में आठ नगर निगमों, 109 नगर परिषदों ओर नगर पंचायतों की उपचुनाव की समय-सारणी का एलान हो गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी चुनावी हलकों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। यह जानकारी के राज्य चुनाव आयुक्त, जगपाल सिंह संधू ने दी है।
श्री संधू ने बताया कि नामांकन भरने की प्रक्रिया 30 जनवरी 2021 से शुरू होगी और 3 फरवरी 2021 तक नामांकन भरने की अंतिम तारीख होगी। नामांकन की पड़ताल 4 फरवरी 2021 को की जाएगी तथा नामांकन वापस लेने की तारीख 5 फरवरी 2021 है।
चुनाव प्रचार मिति 12 फरवरी 2021 को शाम पांच बजे तक ही किया जा सकेगा तथा वोट डालने का कार्य मिति 14 फरवरी 2021 को सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक होगा जबकि वोटों की गिनती 17 फरवरी 2021 को की जाएगी।
इसके अतिरिक्त कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुये राज्य भर में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात अमले को सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने और तापमान मापने वाले उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे।

