भाजपा युवा मोर्चा ने मनाई अटल जयंती

बठिण्डा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजेपयी जी का जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी की और से स्वच्छ सेवा प्रकल्प के साथ मनाया गया जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के बठिण्डा प्रभारी दिलेश शर्मा व प्रदेश सचिव अशुतोष तिवाडी विशेष रूप से शामिल हुए, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल ने बताया कि संघठन की और से पूरे प्रदेश में पंजाब प्रधान भानू प्रताप राणा जी के दिशा निर्देशों अनुसार देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजेपयी जी को समर्पित करके शहीद भगत सिंह चौक में शहीदों की प्रतिमाओं को साफ किया गया व पार्क की सफाई की गई, जिसके बाद युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माँ की जयघोष के साथ शहीदों को पुष्प अर्पण किये गए ,प्रभारी दिलेश शर्मा ने नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशों से दूर रहकर भारत को स्वर्णिम बनाने के लिए कार्य करने चहिए ताकि भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनाया जा सके जिसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार प्रयासरत है, प्रदेश सचिव अशुतोष तिवाडी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी जी के जीवन से हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए कि उन्होंने जीवन को देश के नाम कर दिया व पूर्ण जीवन ब्रम्हचर्य का पालन किया, नौजवानों को संबोधन करते हुए सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि माननीय अटल बिहारी वाजेपयी जी भारतीय जनता पार्टी की प्रथम संस्थापको में से एक थे व प्रसिद्ध कवि थे, बेकुण्ठवासी अटल बिहारी वाजेपयी जी तीन बार प्रधानमंत्री रहे,व चार दशके भारतीय संसद के सदस्य रहे, माननीय अटल बिहारी वाजेपयी जी का जीवन देशसेवा में हमेशा सँघर्षमय रहा उन्होंने राष्ट्रव्यापी आंदोलन किये व कई बार जेल गए, अटल जी से प्रभावित होकर विख्यात गजल गायक जगजीत सिंह द्वारा कविताओं को संगीतबद्ध करके एलबम भी रिलीज किया, अटल जी की कविता हिन्दू तन मन हिन्दू जीवन,रग रग हिन्दू मेरा परिचय हर देशवासी गाता है, हम सभी नौजवानों को संकल्प लेकर देश की सेवा का जज्बा रखना चाहिए!
विगत दिन श्री अटल जी की जन्मशताब्दी मना रहे कार्यक्रम में कांग्रेस, अकाली दल व वामपंथी कार्यकर्ताओं की कार्यवाही पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से कड़ा एतराज जताया गया। अशुतोष तिवाडी व सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि किसानों को बदनाम करने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा भाजपा के समागम में तोड़ फोड़ की गई, जिस पर पुलिस ने कोई कड़ा एक्शन लेने की बजाए मुकदर्शक बनी रही व मूकदर्शक सारा तमाशा देखती रही, जिसे भाजपा कभी सहन नही करेगी। इस मौके पर महामंत्री गगन गोयल, संजीव डागर, उपाध्यक्ष परेश गोयल, सेंट्रल मण्डल के राजन शर्मा, कार्यकिरणी सदस्य लविश सिंगला, मोहित सिंगला, गगनदीप व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

