Bathinda News

भीषण सर्दी में बचाया गया गरीबों को

Sahara Jan sewa

बठिंडा, स्थानीय रोज गार्डन के बाहर अंबेडकर पार्क के एक कोने में एक बेसहारा मानसिक रोगी बहुत ही दयनीय अवस्था में ठंड में सिकुडा पड़ा था की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम राजेंद्र कुमार, हर्षित चावला, मणिकरण शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे।

दयनीय अवस्था में पड़े मानसिक रोगी को जो गंदगी से लथपथ था को साफ करके नए कपड़े पहना कर तुरंत अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया। मानसिक रोगी कई दिनों से भूखा प्यासा था को सहारा टीम ने खाना खिलाया और उपचार शुरू करवाया।

एक अन्य घटना में माल रोड फुटपाथ पर एक मजदूर व्यक्ति गुड्डू गंभीर अवस्था में ठंड से बीमार पड़ा था की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम मणिकरण शर्मा ने तुरंत गुड्डू को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया और उपचार शुरू करवाया गुड्डू में मात्र 2 ग्राम खून था मणिकरण शर्मा ने गुड्डू को रक्त लगवाया और गर्म कपड़ों का प्रबंध किया।