Kitchen

महत्त्वपूर्ण है किचन की साफ सफाई

Kitchen
  • रसोई में कूड़ेदान हमेशा ढक्कन वाला रखें ताकि कूड़े पर मक्खियां न भिनभिनाएं।
  • बंद सिंक को खोलने के लिए दो लिटर पानी में एक चम्मच कपड़े धोने वाला सोडा डालकर पानी उबाल लें। फिर बंद सिंक पर पानी डाल दें। थोड़ी देर में सिंक खुल जाएगा।
  • कूड़ेदान को सप्ताह में एक बार सर्फ या फिनायल वाले पानी से अवश्य साफ करें ताकि कूड़ेदान में बचा हुआ कूड़ा सड़ने न पाए और न ही उस पर दाग धब्बे बनें।
  • रसोई में कई बार हल्की बदबू आती हो तो बालटी में कुछ कपूर डाल कर रसोई साफ करें। बदबू भी समाप्त हो जाएगी और फर्श भी साफ हो जाएंगे।
  • रसोई के कोनों में कुछ भी फेंके, न हर छिलका या खाद्य पदार्थ कूड़ेदान में ही फेंकंे। ऐसा करने से रसोई में सफाई रहेगी।
  • रसोई के फर्श को प्रतिदिन धोकर सूखा पोंछा अवश्य लगाएं। कपड़े धोने के बाद बचे हुए पानी से भी रसोई के फर्श को धोया जा सकता है।
  • कूड़ेदान का प्रतिदिन गारबेज बैग बदलें। इससे कूड़े में बदबू नहीं आएगी और कूड़ा फैंकने में आसानी भी होगी।
  • रसोई के सिंक को साफ करने के लिए बर्तन धोने के बाद सिंक में डिटर्जेंट पाउडर डाल कर थोड़ी देर छोड़ दें फिर उसे जुराब या पुरानी बनियान से साफ कर लें। सिंक साफ हो जाएगा।
  • बर्तनों से झूठन निकाल कर सिंक में बर्तन रखें ताकि सिंक की नाली में कूड़ा फंस न जाए।
  • बर्तन साफ करने के बाद दो मिनट तक नल खुला रखें ताकि सिंक की नाली साफ रहे। हो सके तो सप्ताह में एक बार गर्म पानी प्रेशर से सिंक में डालें ताकि नाली साफ रह सके और उसमें कीड़े या काॅकरोच अपना घर न बना सकें।