विभिन्न दुर्घटनाओं में 3 घायल

बठिंडा, बठिंडा माडल टाउन फेस 2 में दो मोटरसाइकिल सवार कार से टकरा कर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग टीम के सदस्य मनी कर्ण व राजेंद्र कुमार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। घायल बाईक सवारों को एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में दाखिल व उपचार करवाया। घायलों की पहचान मानवजोत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी भागू रोड व दरजीवन सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी भागू रोड के तौर पर हुई।
इसी तरह एक अन्य घटना में
रात्रि स्थानीय माल रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार डिवाईडर से टकरा कर घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग टीम के सदस्य संदीप गोयल व मनी कर्ण एम्बुलेंस सहित दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। घायल बाईक सवार साहिल पुत्र राजेंद्र सिंह 29 नई बस्ती बठिंडा को एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया व उपचार करवाया।

