HEALTH

स्वस्थ रहना है तो सेवन करें हल्दी का

Haldi

– यदि कमर दर्द लगातार बना हुआ है तो कच्ची हल्दी में शहद मिलाकर 20 दिनों तक सुबह शाम सेवन करें। दर्द में लाभ मिलेगा। कच्ची हल्दी सर्दी के मौसम में मिलती है।

– हल्दी को मलाई और शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाने से सांवले रंग में निखार आता है।

– किसी अंग पर बाहरी चोट लगी हो और खून जम गया हो, दर्द भी होता हो या मोच आ गई हो तो उस स्थान पर हल्दी में चूना मिलाकर हल्का गर्म कर लेप लगाएं। सूजन और दर्द में लाभ मिलेगा।

– शरीर पर चाकू लगने से खून बंद न हो तो कटे स्थान पर हल्दी लगाकर दबा दंे। खून बहना बंद हो जाएगा।

– अगर पेट में कीड़े हों तो कच्ची हल्दी के रस के साथ शहद मिलाकर 10 दिन तक लगातार लेते रहें।

– खांसी, जुकाम व नाक बहने पर कच्ची हल्दी थोड़े सी उबले दूध में मिलाकर रात्रि में सोने से पूर्व गर्म दूध पी लें। तीन चार दिन लगातार पीने से लाभ मिलेगा। वैसे सर्दी के मौसम में आप स्वस्थ भी हैं तो सप्ताह में एक बार गर्म हल्दी वाला दूध पीते रहें। सर्दी में लाभ मिलेगा। हल्दी की मात्रा बहुत कम लें।

– शरीर में कमजोरी महसूस होने पर सूखी हल्दी का चूर्ण, शहद,गर्म दूध में मिलाकर कुछ दिन तक लगातार पीते रहने से कमजोरी दूर होती है। दूध में हल्दी थोड़ी मात्रा में डालें।

– सब्जियों में हल्दी अवश्य डालें ताकि आतंरिक गड़बड़ी और पाचन तंत्रा ठीक बना रहे।

– हल्दी में कैंसर विरोधी तत्व भी पाए जाते हैं इसलिए इसका सेवन नियमित करते रहें।