आप भी बनिए हैप्पिली मैरिड कपल

पति पत्नी को हरेक विषय पर आपस में विचार विमर्श अवश्य करना चाहिए। कई बार यह सोचकर कि इस विषय में पति या पत्नी से क्या बात करनी है, वे स्वयं ही महत्त्वपूर्ण विषयों पर भी एक दूसरे से सलाह नहीं लेते। इससे आपसी दूरी बढ़ती है। एक दूसरे को अपने कार्यकलापों का जरूरी हिस्सेदार बना लें। आपका आपसी प्यार बढ़ेगा।
कहा जाता है कि विवाह मज़बूत बंधन होते हुए भी बहुत नाजुक रिश्ता होता है। इस नाजुक रिश्ते में सबसे जरूरी है एक दूसरे पर विश्वास। इसलिए एक दूसरे के विश्वास को कायम रखने का हरसंभव प्रयत्न करें।
आप दोनों के बीच अगर अच्छी अंडरस्टैंडिंग है तो आपको हैप्पिली मैरिड कपल बनने से कौन रोक सकता है।
हरेक व्यक्ति का स्वभाव व आदतें भिन्न होती है, इसलिए आप दोनों भी एक दूसरे की कमजोरियां, स्वभाव को ध्यान में रखते हुए एडजस्ट करें। एक दूसरे को बदलने की कोशिश मत करिए। अगर आप स्वयं को बदलने में समर्थ हैं तो पहल करिए। एडजस्टमेंट तो यही है कि आप अपने साथी के अनुरूप स्वयं बनने का प्रयास करें न कि साथी के कहने पर।
एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंः
भावनाओं का मज़ाक मत उड़ाएं। इससे आपके साथी को ठेस लग सकती है।
खाना हमेशा इकट्ठा ही खाएंः
अगर पत्नी खाना बनाने में व्यस्त है तो उसका इंतजार कीजिए। हो सकता है इस इंतजार में खाना ठंडा हो जाए पर साथ-साथ खाने में जो मजा है वह गर्म खाने में कहां। पति-पत्नी दोनों ही अपने वैवाहिक जीवन के सफल व खुशहाल होने की कामना करते हैं पर फिर भी ऐसे बहुत ही कम जोड़े होते हैं जिनका वैवाहिक जीवन वाकई खुशहाल व सफल हो। ‘हैप्पिली मैरिड कपल’ कहलाने की चाह भी सभी जोड़े रखते हैं पर ‘ऐसा कपल’ बनने के लिए पति-पत्नी दोनों को ही प्रयत्न करने होते हैं। आप भी बन सकते हैं ‘हैप्पिली मैरिड कपल’। बस कुछ बातों का ध्यान रखें और उन पर अमल करेंः-
पति-पत्नी एक दूसरे को अधिक से अधिक समय देंः
अगर आप दोनांे नौकरीपेशा हैं तो भी घर आने पर एक दूसरे के लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालें।
एक दूसरे की आलोचना मत करेंः
किसी बाहरी व्यक्ति के सामने तो कदापि नहीं। जब किसी दूसरे व्यक्ति के सामने आलोचना की जाए तो वह ज्यादा चुभती है।
घर के कामों को बांटें नहींः
आप एक दूसरे को सहयोग देते हुए जो भी कार्य कर सकते हैं, करें चाहे वह कार्य बच्चों को संभालने का हो या बिजली का बिल जमा कराने का।
- पति-पत्नी एक दूसरे की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें।
- कभी-कभी बच्चों को घर में ही छोड़कर बाहर घूमने जाएं। सप्ताह में एक बार बाहर खाना खाने जाएं।
- बर्थ डे, एनिवर्सरी डेट को भूलें नहीं। एक दूसरे को छोटे-छोटे प्यार भरे गिफ्ट देते रहें।
- वैवाहिक जीवन में सेक्स एक अनिवार्य आवश्यकता है। अपने साथी की इच्छा को महत्त्व दें ताकि आपके आपसी संबंध अटूट बने रहें।

