Women

कुछ सरल उपायों से कीजिए वास्तु शुद्धि

Vastu

शुभ वास्तु के लिए फेंग शुई आदि विदेशी उपाय अपनाने के बजाये हमारे इन स्वदेशी उपायों को आजमाएं।

चाइनीज लोग स्वयं तामसिक आहार जैसे कीड़े मकोड़े, कुत्ते, घोड़े सब खाते है तो वे वास्तु शुद्धि के सात्विक उपाय कैसे दे सकते है ?

चाईंनीज उपाय अक्सर महंगे होते है और इनसे लाभ कितना मिलता है, यह भी संदेहास्पद है इसलिए हमारे स्वदेशी, सस्ते और टिकाऊ प्रभावी उपाय आजमाएं –

  • घर में तुलसी के पौधे लगायें।
  • घर एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ रखें।
  • घर में यथा संभव नियमित गो मूत्रा का छिड़काव करें।
  • घर के अंदर सप्ताह में दो दिन कच्चे नीम पत्ती की धूनी जलाएं। साथ में पोंछा लगते समय पानी में नमक और फिटकरी मिलाकर पोंछा लगाएं।।
  • घर में सुबह शाम कंडे को प्रज्ज्वलित कर गूगल और कपूर का धुना एवं लोबान से धूप करें।
  • घर की चारों दीवारों पर वास्तु शुद्धि की सात्विक नाम जप की पट्टियाँ लगाएँ।
  • संतों के भजन, स्त्रोत पठन या मंत्रो की मशीन अथवा या सात्विक नाम जप की ध्वनि चक्रिका चलायें।
  • घर में अपने मृत पितरों के चित्रा अपनी दृष्टि के सामने न रखें।
  • घर में कलह-क्लेश टालें। वास्तु देवता ‘तथास्तु’ कहते रहते हैं अतः क्लेश से कष्ट और बढ़ता है एवं धन का नाश होता है।
  • घर में सत्संग प्रवचन का आयोजन करें। रामायण पाठ, सत्यनाराण कथा, सुन्दरकाण्ड आदि आयोजन करते रहें। अतिरिक्त स्थान घर में हो तो धर्म-कार्य हेतु या साप्ताहिक सत्संग हेतु, उस स्थान को किसी संत या गुरु के कार्य हेतु अर्पण करें।
  • संतों महात्माओं के चरण घर में पड़ने से घर की वास्तु काफी हद तक शुद्ध हो जाती है अतः संतों के आगमन हेतु अपनी भक्ति बढ़ाएं।
  • प्रसन्न एवं संतुष्ट रहें, घर के सदस्यों के मात्रा प्रसन्नचित्त रहने से घर की ऊर्जा तक शुद्धि की हो जाती है।
  • घर में अधिक से अधिक समय, सभी कार्य करते हुए नामजप, स्तोत्रा आदि का पाठ करें।
  • सुबह और संध्या समय घर के सभी सदस्य मिलकर पूजा स्थल पर आरती करें।
  • घर के पर्दे, दीवार, चादर इत्यादि के रंग हल्के रखें। घर के चादर, पर्दे या दीवारों का रंग काले, बैंगनी या गहरे रंग के न हों यह ध्यान अवश्य रखें।