रैड क्रॉस सोसायटी द्वारा जूस का सहयोग

बठिंडा, समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिंडा द्वारा लगातार कोरोना मरीजों के लिए चाय/नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम की चाय तथा रात के भोजन की सेवा की जा रही है। जिला रैड क्रॉस सोसायटी द्वारा इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करते हुए 50 डिब्बे जूस (1200 बोतलें) के संस्था को प्रदान किए गए। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, उपाध्यक्ष रोहित गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक बांसल, सदस्यों मनिक गर्ग, राकेश जिंदल ने रैड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन/कम डिप्टी कमिश्नर बठिंडा श्री बी. श्रीनिवासन, रैड क्रॉस सचिव दर्शन गर्ग, विद्या सागर, नरेश पठानिया आदि का इस सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

