Bathinda News

कुलचे-छोले का लंगर लगाया

Nojwan

बठिंडा, समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के फाइनांस सचिव साहिल गोयल ने अपने जन्मदिन की खुशी में संस्था के सहयोग से किकर बाजार में कुलचे-छोले का लंगर लगवाया। इस लंगर में संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, सचिव अमन शर्मा, सदस्यों रवि बांसल, राकेश जिंदल, भूषण बांसल ने अपना सहयोग प्रदान किया।