Bathinda News

ऐसे भी होती है समाजसेवा!

Rakesh Narula

बठिंडा, बठिंडा विकास मंच समाज सेवा हेतु कार्यरत है। मंच के प्रधान राकेश नरूला सदैव जरूरतमंदो की मदद के लिए आगे रहते है। अपने इस निःस्वार्थ जन सेवा के जज्बे के चलते वह प्रत्येक दिन स्वंय तो समाज सेवा करते हैं ही साथ में दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। वहीं जरूरतमंदों की मदद में सहयोग करने वाले प्रत्येक को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित भी करते हैं।

वह निरंतर हर तीन महीने बाद अपना रक्तदान करते हैं व अब तक वह 86 बार रक्तदान कर चुके हैं। वहीं कोरोना से सक्रंमित होने के बाद ठीक होकर अब वह अन्य कोरोना मरीजों के लिए प्लाजमा भी दान कर रहे हैं क्योंकि कोरोना की बीमारी से उबर चुके व्यक्ति यदि कोरोना पीड़ित को अपना प्लाजमा देते हैं तो उक्त पीड़ित को ठीक होने में सहायता मिलती है।

समाज सेवा के प्रति समर्पित होने के चलते बठिंडा विकास मंच के प्रधान राकेश नरूला द्वारा आदेश अस्पताल में उचाराधीन व्यक्ति के लिए प्लाजमा दान किया गया।

उक्त मरीज के परिजनों ने मंच प्रधान का धन्यावाद किया। वहीं नरूला ने लोगों से अपील की कि जो भी व्यक्ति कोरोना की बीमारी से लड़ कर ठीक हो चुके हैं वह अन्य लोगों की मदद के लिए आगे आयें व अपना प्लाजमा दान करें ताकि इस भयंकर बीमारी से अन्य मरीजों को बचाया जा सके क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए अभी भी सर्तक रहने की आवश्यकता है।