कोरोना पोजटिव महिला की मौत

बठिंडा, बठिंडा ग्रीन सिटी निवासी महिला जो कोरोना संक्रमित थी तथा उपचार के लिए अरूणा मैमोरियल अस्पताल बठिंडा में दाखिल थी की रात को मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर्स गौतम शर्मा, जनेश जैन, राकेश जिंदल, सोनू माहेश्वरी, जसकरन रॉयल, निर्भय सिंह ने महिला का शव दाना मंडी स्थित शमशान भूमि में पहुंचाया तथा पीपीई किट्स पहन कर मृतक महिला का अंतिम संस्कार किया।

