Bathinda News

एस.एस.डी. गर्ल कालेज में छात्राओं का सम्मान किया गया

SSD Girls College

बठिंडा, एस.एस.डी. गर्ल कालेज ऑफ ऐजुकेशन में नवीनीकृत प्रिंसीपल दफतर का उदघाटन कालेज के प्रधान श्री संजय गोयल ने किया। इस अवसर पर उनके साथ कालेज के उपप्रधान श्री प्रमोद माहेश्वरी, गर्ल कालेज के सचिव श्री चन्द्रशेखर, बिट के सचिव श्री विकास गर्ग, ऐजुकेशन कालेज के सचिव श्री सतीश अरोड़ा, विट कालेज के प्रिंसीपल डॉ. नीरू गर्ग तथा कमेटी के अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।

इसी अवसर पर बी.एड. प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के यूनीवर्सिटी परिक्षाओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रध्यापिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें बी.एड. प्रथम वर्ष सैमेस्टर एक में रूपसुखन कौर, रूपिन्दर कौर तथा हरप्रीत कौर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सैमेस्टर-द्वितीय में नवदीप कौर, रूपसुखन कौर ने पहला, हरप्रीत कौर ने दूसरा तथा तनीशा, प्रिया यादव और हनिंनदर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बी-एड भाग दो में कमलदीप कौर ने पहला, दिव्य ने दूसरा तथा रितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कालेज के प्रधान श्री संजय गोयल ने विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिंसीपल डॉ. अनु मल्होत्रा ने आये हुये सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा कालेज की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मैडम गुंजन कौशिक ने स्वागतम गीत गाकर प्रोग्राम की शुरूआत की। टविंकल कौर ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया तथा मंच संचालन मैडम मनिंदर कौर ने किया।