Bathinda News

तीन मरीजों के लिए एमरजेंसी रक्तदान किया

Nojwan welfare society

बठिंडा, समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के खूनदान यूनिट द्वारा विभिन्न अस्पतालों में दाखिल तीन मरीजों के लिए एमरजेंसी रक्तदान किया गया।
आई.वी.वाई. अस्पताल में दाखिल मरीज सुखविंदर सिंह के लिए रक्त की जरूरत पड़ने पर संस्था के वालंटियर जसकरन रॉयल ने अपना ए-पॉजिटिव रक्तदान किया। मैक्स अस्पताल में दाखिल एक मरीज के लिए संस्था के वालंटियर ईशु सिंगला ने अपना बी-पॉजिटिव रक्तदान किया। इसके अलावा एक अन्य मरीज के लिए संस्था के वालंटियर कुनाल सिंगला ने अपना एबी-पॉजिटिव रक्तदान किया।