प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन सजाया गया

बठिंडा, दशम पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरूनानकपुरा गुरूद्वारा साहिब से श्री गुरू ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पांच प्यारों की अध्यक्षता में नगर कीर्तन सजाया गया। यह नगर कीर्तन शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ वापिस गुरूद्वारा साहिब में ही आकर सम्पन्न हुआ।
नगर कीर्तन का शहर वासियों द्वारा जगह स्वागत किया गया तथा इस दौरान स्वागती गेट लगाए गए तथा लंगरों का आयोजन भी किया गया।
भारी संख्या में संगतों ने नगर कीर्तन में शामिल होकर श्री गुरू ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर गुरू महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर कीर्तन में रागी ढाडी जत्थों ने गुरू की वाणी का आयोजन कर संगतों को निहाल कर दिया। इस अवसर पर गुरूनानकपुरा गुरूद्वारा साहिब के अध्यक्ष रमनदीप सिंह रमीता ने बताया कि बुधवार को गुरूद्वारा साहिब में अखंड पाठ के भोग डाले जाएंगे और गुरू का अटूट लंगर वर्ताया जाएगा।

