Bathinda News

ऑटो चालक ऑटो सहित नहर में गिर

Sahara

बठिंडा, रात्रि 11 बजे गहरी धुंध के कारण एक ऑटो चालक जो संतपुरा रोड से जा रहा था गहरी धुंध होने के कारण ऑटो चालक नहर की दीवार तोड़ता हुआ ऑटो सहित नहर में जा गिरा।

खुशकिस्मती से उस समय नहर में पानी बहुत कम था। दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की रैस्कयू टीम मनी कर्ण व राजेंद्र कुमार तुरंत नहर पर पहुंचे। सहारा के जाबांज कार्यकर्ता रैस्कयू टीम मनी कर्ण व राजेंद्र कुमार ने नहर में उतर कर ऑटो चालक को नहर से बाहर निकाला।

हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया था व उसका ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। सहारा एम्बुलेंस टीम ने घायल ऑटो चालक गुडडू शर्मा पुत्र हरी शर्मा (42) निवासी गोपाल नगर को अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया व उसका उपचार करवाया गया।