Bathinda News

वृद्धा को लावारिस छोड़ा सहारा ने संभाला

Sahara

बठिंडा, स्थानीय सिविल अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में 26 दिसबंर को कोई अज्ञात व्यक्ति 70 वर्षीय गुरवचन कौर पत्नी बिक्कर सिंह जो गंभीर अवस्था में बीमार है को अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में छोड़ गया। वृद्धा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गुरवचन कौर की सेवा संभाल करने वाला कोई नहीं था। सहारा टीम को पता चलने पर तुंरत सहारा जनसेवा की टीम मनी कर्ण, राजेंद्र कुमार व संदीप गोयल ने वृद्ध गुरवचन कौर की दवाईयों, इलाज व खाने पीने की जिम्मेवारी ली। इस समय वृद्धा की सेवा संभाल सहारा टीम कर रही है। वृद्धा के परिजनों का अभी तक कुछ नहीं पता चल सका।