बेसहारा/जरूरतमंदों को कंबल बांटे


बठिंडा, समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद/बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए विशेष अभियान को जारी रखते हुए शहर के विभिन्न भागों में फुटपाथों, सडक़ों पर सो रहे बेसहारा लोगों को 20 कंबल प्रदान किए गए। संस्था के वालंटियर मंजोत जौड़ा, जनेश जैन, साहिब सिंह, राकेश जिंदल ने शहर के विभिन्न भागों का भ्रमण किया तथा सडक़ों और फुटपाथों पर सो रहे लोगों को कंबल प्रदान किए।

