Bathinda News

चाय तथा जूस के लंगर लगाया

Nojwan

बठिंडा, समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी द्वारा चाय तथा जूस के लंगर आयोजित किए गए। संस्था के वालंटियर राकेश कांसल के सहयोग से सुबह 6 बजे माल रोड़, पट्टा मार्किट, संतपुरा रोड़ आदि में बेसहारा/जरूरतमंद लोगों के लिए चाय के लंगर लगाए गए। इसके अलावा संस्था द्वारा किकर बाजार स्थित मुख्यालय के समीप जूस का लंगर भी आयोजित किया गया। इस लंगर में संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, सदस्यों राकेश जिंदल, बॉबी, जनेश जैन, संदीप, रोहित ने अपना सहयोग प्रदान किया।