Bathinda News

गणतंत्रता दिवस पर निःशुल्क आंखों का जांच कैंप

Dr. Parul Gupta

बठिंडा, पॉवर हाउस रोड़ स्थित गुप्ता अस्पताल की ओर से गणतंत्रता दिवस के मौके पर 26 जनवरी को निशुल्क आंखों की जांच का कैंप लगाया जा रहा है। कैंप का आगाज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

कैंप में गुप्ता अस्पताल से आंखों के रोगों की माहिर फैको व लेसिक सर्जन डॉ. पारूल गुप्ता मौके पर उपस्थित रहकर मरीजों की आंखों की जांच करेगीं।

डॉ. पारूल गुप्ता ने बताया कि मरीजों की आंखों की जांच एडवांसड कंप्यूटराइजड मशीनों से की जाएगी। इस मौके मरीजों की आंखों के पर्दे की जांच की जाएगी व आंखों के नंबर की जांच होगी।

इस बाबत खास तौर पर मरीजों को आंखों की देखभाल संबंधी भी जागरूक किया जाएगा। इसके साथ मरीजों के शूगर के टेस्ट भी निशुल्क किए जाएगें। डॉ. पारूल ने लोगों से अपील की है कि वे कैंप में पहुंच कर कैंप का अधिक से अधिक फायदा उठाए।