Bathinda News

Flying Feathers ने तीन करोड़ रुपये की स्कॉलर्शिप पालिसी की लांच

आज बठिंडा के ड्यून्स क्लब में flying feathers द्वारा एक प्रेस मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें flying feathers द्वारा कंट्री हेड शिव सिंगला की अगुआई में छात्रों के लिए 2022-23 की तीन करोड़ रुपये की स्कॉलर्शिप पालिसी लांच की गई । flying feathers के रीजनल डायरेक्टर शशिकांत शर्मा ने बताया कि flying feathers द्वारा छात्रों के लिए विशेष स्कॉलर्शिप पालिसी तैयार की गई है । इसके तहत छात्रों को तीन करोड़ रुपये की स्कॉलर्शिप दी जाएगी ।

flying feathers

इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के बारहवीं की तीनों टॉपर्ज अर्शदीप कौर, अर्शप्रीत कौर व कुलविंदर कौर को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि मेरिट होल्डर छात्रों के लिए आइलेट्स , पीटीई व स्पोकन इंग्लिश सब कुछ फ्री है । मेरिट होल्डर छात्र बिना फीस के इनमें से कोई भी टेस्ट की तैयार कर सकते हैं ।

इसके अलावा शहीद किसानों के परिवारों के छात्रों को 50 फीसद की छूट दी जाएगी । कोविड रीलीफ पालिसी के तहत जिन लोगों की कोविड के कारण मौत हो गई । उन परिवारों के बच्चों को भी 50 फीसद की छूट दी जाएगी । उन्होंने बताया कि स्पेशल स्कॉलर्शिप पालिसी के तहत flying feathers मुलाजिमों के छात्र , स्कूलों , कॉलेजों के प्रिंसिपलों के छात्र , सिंग्ल गर्ल चाइल्ड , पत्रकारों व भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के बच्चों को 30 फीसद की छूट दी जाएगी । शशिकांत शर्मा ने बताया कि flying feathers से विदेश के लिए फाइल लगवाने वाले सभी छात्रों को विजा मिलने पर 300 अमरीकी डालरों की ग्रांट दी जाएगी । इसके अलावा किसी भी छात्र से फाइल का एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा ।