ऐक्टिवा में भी लग सकती है सीएनजी किट

अगर आप भी पेट्रोल के बढ़ते दाम से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है क्योंकि मार्केट में
अगर आप भी पेट्रोल के हर रोज बढ़ते हुए दाम से परेशान हैं और आपके पास भी एक एक्टिवा स्कूटर है तो यह खबर आपके लिए एक खुशखबरी साबित हो सकती है क्योंकि बाजार में एक नई तरह की सीएनजी किट आ गई है जिसको आप अपनी एक्टिवा में बहुत ही आसानी से फिट करवा सकते हैं।
यह किट उन लोगों के लिये ज्यादा फायदेमंद है जो शहर में हर रोज 25-50 कि.मी. तक सफर करते हैं। इस किट को फिटिंग करवाने के बाद आपके पास पेट्रोल ऑप्शन भी रहेगा।
मार्केट में यह किट लगभग 15000 रूपये की मिलेगी व इस किट में सीएनजी की क्षमता 1.2 किलोग्राम के लगभग होगी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि एक बार सीएनजी डलवाने के बाद आप इससे लगभग 100 किलोमीटर तक अपने स्कूटर को चला सकते हैं लेकिन टंकी की क्षमता कम होने के कारण आप इस से बहुत दूर तक नहीं जा सकते इसके लिए आपको सीएनजी के साथ-साथ अपने स्कूटर में पेट्रोल का ऑप्शन भी रखना पड़ेगा अगर आप लोकल शहर के अंदर ही अपने स्कूटर का ज्यादातर इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिये बेहतर हो सकती है।

