25 दिसम्बर से चलेगी श्रीगंगानगर-नान्देड़ सुपरफास्ट रेलगाड़ी

भटिण्डा, रेल मंत्रालय की ओर से यात्रियों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए श्रीगंगानगर-नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रैस सहित 9 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है, यह रेल सेवा पूर्णतया आरक्षित रहेगी। इन गाड़ियों के चलने से दूर-दराज क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अनुसार स्पेशल रेलगाड़ी 02440-02439, श्रीगंगानगर-नान्देड श्रीगंगानगर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशलः गाडी संख्या 02440, श्रीगंगानगर-नान्देड साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.12.20 से 29.01.21 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 21.40 बजे नान्देड पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02439, नान्देड-श्रीगंगानगर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.12.20 से 31.01.21 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को नान्देड से 11.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 20.15 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में हनुमानगढ, सांगरिया, मंडी डबवाली, बठिण्डा, रामपुर फूल, बरनाला, धूरी, संगरूर, जाखल, जींद, रोहतक, नई दिल्ली, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खण्डवा, मल्कापुर, अकोला, वासिम, हिंगोली व पूर्ना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

