कोरोना पाजिटिव की मौत सहारा ने किया संस्कार
बठिंडा, अरूणा मेमोरियल हाॅस्पिटल बठिंडा में दाखिल कृष्ण लाल पुत्र कौर चंद 50 वासी गुरू गोविंद सिंह नगर गली नंबर 10 जो 22 दिसंबर को कोरोना पाजिटिव आए थे 20 दिसंबर को अरूणा मेमोरियल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था की 27 दिसंबर की प्रातः 3.30 बजे कोरोना पाजिटिव के कारण मृत्यु हो गई जिला प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम जग्गा सहारा, मनिकरन शर्मा, राजेंद्र कुमार, गुरविंदर बिंदी ने शमशान भूमि दाना मंडी में पी.पी.ई. किटस पहनकर परिजनों की उपस्थिति में पूर्ण सम्मान के साथ संस्कार किया
ठंड से बीमार दो बेसहारों को आपातकालीन वार्ड में दाखिल करवाया
बठिंडा में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण खुले में पड़े दो बेसहारों को जो ठंड के कारण गंभीर स्थिति में बीमार हो गए थे को सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम मनीकरण शर्मा, संदीप गोयल ने नरेश कुमार पुत्र हरबंस लाल 60, कन्हैया दास पुत्र श्यामदास 72 दोनों बेसहारों को आपातकालीन वार्ड में ठंड के कारण गंभीर स्थिति में भी दाखिल करवाया गया डॉक्टर द्वारा दोनों बेसहारों का उपचार किया जा रहा है की स्थिति गंभीर बनी हुई है सहारा टीम दोनों बेसहारों की सेवा संभाल कर रही है
दो मोटरसाइकिल सवार घायल
स्थानीय हनुमान चैक में दो मोटरसाइकिल सवार कार से टकरा कर घायल हो गए दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम जग्गा सहारा ने घायल मोटरसाइकिल सवार विकास कुमार पुत्र यशपाल 18, रमन कुमार पुत्र दशरत कुमार 24 वासी अजीत रोड को अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में दाखिल और उपचार करवाया।
कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु सहारा ने किया संस्कार
गोल्ड मेडिका अस्पताल पावर हाउस रोड में कोरोना पॉजिटिव कृष्ण कुमार मोदी पुत्र प्रकाश चंद्र मोदी के 81 जो 17 दिसंबर को दाखिल हुआ था की 25 दिसंबर की रात्रि मृत्यु हो गई जिला प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर आज प्रातः सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम मणिकरण शर्मा, जग्गा सहारा, गौतम गोयल, हरबंस सिंह ने पी.पी.ई. किटस पहनकर परिजनों की उपस्थिति में पूरे सम्मान के साथ कृष्ण कुमार मोदी का संस्कार किया।
एक्टिवा सवार औरत को कार ने टक्कर मारी
बठिंडा गोनियाना रोड पर झील नंबर 3 के सामने एक एक्टिवा सवार को औरत को एक कार ने टक्कर मारी जिससे औरत घायल हो गई दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम राजेंद्र कुमार ने घायल औरत मनदीप कौर पत्नी बलविंदर सिंह 48 वासी गोनियाना मंडी को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया और उपचार करवाया।
मोटरसाइकिल सवार घायल
स्थानीय मेला राम रोड पर दो मोटरसाइकिल सवार कार से टकराकर घायल हो गए दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन मनिकरन शर्मा और राजेंद्र कुमार ने घायल मोटरसाइकिल सवार विशाल 20 पुत्र मनदीप कुमार, मुकेश पुत्र राज कुमार 22 वासी विशाल नगर को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया और उपचार करवाया।
गद्दो पर गर्म कंबल बिछाए

स्थानीय माल गोदाम रोड पर स्थित रैन बसेरो में रात्रि ठहरने वाले मुसाफिर और बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरे मे गद्दो पर गर्म कंबल सहारा टीम मणिकरण शर्मा और राजेंद्र कुमार द्वारा बिछाए गए जिससे रात को सोने वाले यात्रियों को ठंड ना लगे।
सहारा टीम ने कंबल बांटे

सहारा जन सेवा की हेल्पलाइन टीम मणिकरण शर्मा, संदीप गोयल ने रात्रि ठंड से बचाओ अभियान के अंतर्गत माल गोदाम रोड, माल रोड पर फुटपाथ पर सोए हुए लोगों को गर्म कंबल ओढाएं सहारा जन सेवा टीम द्वारा यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

