Bathinda News

नगर निगम चुनाव में भाजपा डटकर लड़ेगी -भानु प्रताप राणा

BJP Bathinda

बठिंडा, भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप राणा ने बठिंडा में पहुंच कर कार्यकारिणी टीम की बैठक ली। यह जानकारी देते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि निजी होटल में आयोजित इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप राणा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपांशु भाई कार्यक्रम प्रमुख प्रभास पराशर, ओबीसी मोर्चा के ज्ञानदीप व संगरूर सिटी के अमरजीत चट्ठा सहित संदीप मलाणा व बठिंडा के प्रभारी दिलेश शर्मा, मनीष मित्तल विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

जहां युवा मोर्चा की टीम द्वारा सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया व भारत माता को पुष्प अर्पण कर बैठक की शुरुआत की गई। युवाओं को संबोधित करते हुए भानु प्रताप राणा ने कहा कि नगर निगम चुनावों में युवा मोर्चा अहम रोल अदा करेगा व भाजपा डटकर हर बूथ पर व हर वार्ड में चुनाव लड़ेगी।