HEALTH

पत्तागोभी खाएं, स्लिम बनें

cabbage

पत्तागोभी के हर पत्ते में बेशुमार गुण भरे होते हैं। सामान्य समझी जाने वाली इस सब्जी में अनेक औषधीय गुण हैं। पत्ता गोभी के नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। पत्ता गोभी वजन घटाने में अत्यंत लाभदायक सिद्ध हुई है।

कैंसर को रोकने में मददगारः

स्वाद में मधुर, शीतल, हल्की व हृदय को बल प्रदान करने वाली पत्तागोभी में कैंसर को रोकने की अपार क्षमता है। यदि कैंसर के रोगी पत्ता गोभी के ताजे पत्तों का सेवन प्रतिदिन सुबह खाली पेट करें तो काफी फायदा होता है। इसमें एक ऐसा रसायन विद्यमान रहता है जिसमें स्तन कैंसर पैदा करने वाले एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा को घटाने की क्षमता होती है।

इसके अलावा इसमें ऐसे कई रसायन पाये जाते हैं जिनमें कैंसररोधी क्षमता होती है जैसे-एक्कार्बीजन, नीयो ग्लूको ब्रासीसिन आदि। इन रसायनों से कैंसर को रोकने में काफी मदद मिलती है।

बुद्धि को तीव्र करने में सहायकः

आहार विशेषज्ञों के अनुसार पत्तागोभी में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह रेशेदार तत्वों से भरपूर है। इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद रहते हैं जो मनुष्य के शारीरिक विकास व बुद्धि को तीव्र करने में सहायक होते हैं।

मधुमेह के रोगियों के लिए लाभकारीः

पत्तागोभी में सेल्युलोस नामक तत्व मौजूद होता है, जो मानव को स्वस्थ रखने में सहायक है। यह तत्व शरीर से कोलेस्ट्रोल की मात्रा को दूर करता है। इसे मधुमेह के रोगियों के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है। यह खांसी, पित्त, रक्त विकार व कुष्ठ रोग में लाभकारी है। इसके अलावा इसका सेवन शरीर को जल्दी बूढ़ा नहीं होने देता।

सोर क्राउट का प्रयोगः

जर्मन पद्धति के अनुसार पत्तागोभी को काटकर उसमें नमक लगाकर उसे खट्टा होने के लिए रख दिया जाता है, इस विधि से तैयार खट्टी गोभी को ‘सोर क्राउट’ के नाम से जाना जाता है। ‘सोर क्राउट’ में प्रचुर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं। हृदय रोगों को दूर करने के लिए सोर क्राउट का प्रयोग काफी लाभदायक है।

अल्सर में मददगारः

पेट व आंखों के अल्सर, उदर वायु, आमाशय या यकृत के रोगियों के लिए वरदान साबित हो सकता है। भूख बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग किसी टाॅनिक से कम नहीं है। यह पाचन क्रिया को नियंत्रित रखता है व शरीर को रोगों से बचाने में सहायक सिद्ध होता है।

वजन नियंत्रित करने में सहायकः

सलाद के रुप में भी पत्ता गोभी को काफी पसंद किया जाता है। दिन में एक बार या दो बार इसका सेवन शरीर का वजन नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। इसमें संक्रामक रोगों से लड़ने की अपार शक्ति होती है। 200 ग्राम पत्तागोभी में विटामिन सी की उतनी मात्रा होती है जितनी किसी वयस्क के लिए आवश्यक होती है।