रात्रि बेसहारा लोगों को एसएसपी बठिंडा ने गर्म कंबल ओढ़ाए

बठिंडा, रात्रि 10 बजे कड़ाकेदार ठंड, तेज हवाओं के झौंके व ठंडी रातों में बेसहारा लोग ठंड में दुबके पड़े हुए थे। मानवता की सेवा को समर्पित सहारा जनसेवा द्वारा लगातार इन बेसहारा लोगों को जो खुले आसमान के नीचे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे होते है को बचाने के लिए सहारा जनसेवा भस्क प्रयास कर रही है। सहारा द्वारा बेसहारा लोगों को ठंड से बचाओं अभियान के अंतर्गत रात्रि 10 बजे बठिंडा जिला के जिला पुलिस अधीक्षक भूपिंदर जीत सिंह विर्क सहारा मुख्यालय पहुंचे। सहारा जनसेवा टीम जग्गा, लवली, लक्की गर्ग, शाम मित्तल, मनी कर्ण, राजेंद्र कुमार, गौतम गोयल के साथ एसएसपी बठिंडा ने ठंड में ठिठुर रहे लोगों को जो खुले आसमान व बरामदों में सुए हुए थे को अपने हाथों से गर्म कंबल ओढाएं।

बेसहारा लोग बहुत खुश हुए कि रात्रि कोई उन्हे गर्म कबंल ओढा रहा है। एसएसपी ने शहर के विभिन्न भागों में लगभग 150 गर्म कंबल ओढ़ाए। एसएसपी बठिंडा ने सहारा जनसेवा के इस प्रयास की विषेष सराहना की और भविष्य में सहारा को हर संभव सहायता का विश्वास दिलाया। सड़क पर जा रहे लोगों ने एसएसपी बठिंडा द्वारा गरीब लोगों को कंबल ओढाए जाने की खूब सराहना की। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया सहारा जनसेवा के पास कंबलों का पर्याप्त भंडार है और यह सेवा लगातार जारी रखी जाएगी।

