Bathinda News

बाड़मेर-ऋषिकेश वाया बठिंडा व कटड़ा-ऋषिकेश स्पैशल एक्सप्रेस सहित 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Railway

बठिंडा, उत्तर रेलवे ने मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार – लक्सर खंड पर दोहरीकरण करने के लिए नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए आगामी 5 जनवरी 2021 तक ट्रैफिक ब्लाक किया जाएगा जिससे शताब्दी, जन शताब्दी स्पैशल सहित 18 ट्रेनों को रद्द और 6 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों के अनुसार जिन 18 ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें ट्रेन संख्या 04888 बाड़मेर-ऋषिकेश स्पैशल एक्सप्रेस वाया बठिंडा-रामपुरा-राजपुरा – धूरी – पटियाला 28 दिसम्बर से 4 जनवरी 2021 तक रद्द रहेगी, जबकि ट्रेन संख्या 04887 ऋषिकेश-बाड़मेर स्पैशल एक्सप्रेस ट्रेन 29 दिसम्बर से 5 जनवरी तक, ट्रेन संख्या 04609 श्री माता वैष्णोदेवी देवी कटडा स्पैशल एक्सप्रेस – ऋषिकेश 30 दिसम्बर से 4 जनवरी तक व ट्रेन संख्या 04610 ऋषिकेश – श्री माता वैष्णो देवी कटडा स्पैशल एक्सप्रेस ट्रेन 31 दिसम्बर से 5 जनवरी तक रद्द रहेंगी। रेलवे ने इनके अलावा ट्रेन संख्या 02017-02018 नई दिल्ली-देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी स्पैशल 29 दिसम्बर से 5 जनवरी तक रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 02092-02091, 02191-02192, 02055-02056, 04113-04114 व ट्रेन संख्या 05001-05002 ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। 6 अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *