Bathinda News

राडों से हमला कर टेम्पू चालक का सिर फोड़ा

Nojwan welfare society

बठिंडा, रात जी.टी. रोड पर तिनकोनी के समीप टाटा एस तथा कार की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टाटा एस चालक तथा कार सवार युवकों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ गई कि कार सवार युवकों ने लोहे की रोड़ से हमला करके टाटा एस चालक का सिर फोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर अंकित कुमार, राकेश जिंदल एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल टाटा एस चालक की पहचान पवन कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव बल्लुआना के तौर पर हुई।