Bathinda News

विशाल किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया

Kisan aandolan

बठिंडा, तीन कृषि कानूनों का विरोध करने के लिये आज बठिंडा शहर में किसान रैली का आयोजन किया गया।
यह किसान रैली इतनी विशाल थी कि दोपहर बाद इस रैली कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई व लोग गलियों-मुहल्लों से अपने वाहन लेकर जाने के लिये मजबूर हो गये। स्कूल की छुट्टी होने का समय होने के कारण पूरा शहर लगभग जाम हो गया।

Kisan aandolan


इस रैली में भाग लेने के लिये लोगों में इतना उत्साह था कि वह अपने हर संभव साधन का इस्तेमाल कर इस रैली में शामिल हुये व डटकर कृषि कानूनों का विरोध किया।
इस रैली में कृषि कानूनों का विरोध करने के लिये हर आयु वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह से भाग लिया व इस रैली में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुये जिसमे छोटे-छोटे बच्चे, महिलायें, पुरूष व बुजुर्गों ने एक स्वर में कृषि कानूनों का विरोध किया।

Kisan aandolan


इस रैली की खासियत यह रही कि किसान जत्थेबंदियों द्वारा हर चैक-चैराहे पर आम लोगों की सुविधा के लिये अपने कार्यकर्ताओं को तैनात किया था ताकि आम शहरी लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े व किसान रैली के साथ-साथ आम लोगों के आवागमण में कोई फर्क न पड़े।