Bathinda News

जरूरतमंदों को गर्म कम्बल वितरित किये

Shree Ganesh

बठिंडा, जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को ठंड़ से बचाने के लिए समाजसेवी संस्था श्री गणेश वेल्फेयर सोसाइटी बठिंडा के मैम्बरों ने कल रात को शहर के भिन्न-भिन्न जगह पर जाकर बिना गर्म कपड़ों के सो रहे बेसहारा लोगों को गर्म कम्बल वितरित करवाए।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आशीष बांसल ने बताया कि, संस्था द्वारा लोहड़ी के उत्सव के मौके पर जरूरतमंद/बेसहारा लोगों को गर्म कंबल वितरित करवाए गये हैं। इस अभियान मे संस्था के मैम्बर लगातार रात को जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करवा रहे हैं। इस मौके पर विनय गर्ग, संजीव गुप्ता, राहुल कुमार, सचीन शर्मा, सानू, नितीन बांसल उपस्थित थे।