श्री गणेश वेल्फेयर टीम द्वारा गर्म कम्बल वितरित करवाए गये



बठिंडा, ठंड़ से बचाने के लिए समाजसेवी संस्था श्री गणेश वेल्फेयर सोसाइटी बठिंडा के मैम्बरों ने कल रात को शहर के मॉल रोड, दाना मंडी, रेलवे स्टेशन, गोल डिग्गी, जीटी रोड़ व विभिन्न स्थलों मे बिना गर्म कपड़ों के सो रहे बेसहारा लोगों को गर्म कम्बल ओढाए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आशीष बांसल ने बताया कि संस्था द्वारा फुटपाथों व सड़कांे में रात के समय सो रहे बेसहारा/जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित करवाए गए। यह गर्म कपड़ों की सेवा संस्था द्वारा लगातार जारी रहेगी। संस्था मैम्बर संजीव गुप्ता ने शहर निवासियों से अपील करते हुये कहा कि, इन बेसहारा/जरूरतमंद लोगों को गर्म कम्बल वितरित करवाने के लिए संस्था का साथ देने के लिए आगे आएं। इस मौके पर संस्था से विनय गर्ग, संजीव गुप्ता, अनुज लुबाना, लाइफ सेविंग हैल्थ केयर सोसाइटी के प्रघान सचीन शर्मा ने भी अपना योगदान दिया।

