संस्था को सहयोग प्रदान किया

बठिंडा, समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा द्वारा संचालित विभिन्न समाजसेवी सेवाओं से प्रभावित होकर विभिन्न दानि सज्जनों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
समाजसेवी जीवा राम गोयल ने अपने पिता स्व. मदन लाल गुप्ता ट्रस्ट की और से संस्था को 11000/- रुपए की सहयोग राशि के चैक प्रदान किया तथा इस मौके पर देश में चल रहे किसानों के संघर्ष का शांतिमय ढंग से निवारण होने की कामना की।
एक गुप्तदानी द्वारा संस्था को 11000/- की राशि प्रदान की गई जबकि एक दानि सज्जन द्वारा 70 ऊनी टोपियां तथा एक अन्य दानि सज्जन द्वारा 15 जोड़ी बूट संस्था को जरूरतमंद/बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग प्रदान किया गया।

