फ़िल्म PR की प्रमोशन पर बठिंडा पहुंचे कलाकार
एक लंबे इंतजार के बाद पंजाबी फिल्मों जाने-माने कलाकार व हीरो हरभजन मान (Harbhajan Mann) एक बार फिर एक नए अंदाज में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

अपनी आने वाली नई फिल्म P.R. (पी आर) के प्रमोशन के लिए आज बठिंडा पहुंचे। श्री हरभजन मान व सहयोगी कलाकारों द्वारा बठिंडा के Ajit Road (अजीत रोड) स्थित Flying Feathers – Institutes For IELTS in Bathinda (फ्लाइंग फेदर्स आईलेट्स कोचिंग सेंटर) में एक प्रेस मीटिंग का आयोजन किया गया जहां पहुंचे फिल्म के सभी कलाकारों द्वारा फिल्म PR (पी आर) संबंधी जानकारी दी गई व पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए फ़िल्म के कलाकारों ने बताया कि यह फिल्म विदेश में जाने की चाहत रखने वाले नौजवानों को केंद्र बिंदु में रखते हुए बनाई गई है।

इस फिल्म के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि विदेश में जाकर रहना व वहां काम करना कोई आसान काम नहीं है। प्राय: आजकल यह देखा जा रहा है की हाई स्कूल पास करने के बाद बच्चों में विदेशों में जाकर पढ़ाई करने का रुझान बढ़ रहा है व बच्चे किसी भी माध्यम द्वारा विदेश में जाकर सैट होने की चाहत रखते हैं।

फिल्म के डायरेक्टर श्री मनमोहन सिंह हैं जो हरभजन मान के साथ पहले भी कई कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
फ़िल्म के मुख्य कलाकार की भूमिका में हरभजन मान, दिलबर आर्य, कंवलजीत सिंह, स्व. सरदूल सिकंदर, अमर नूरी, करमजीत अनमोल, मनु संधू आदि कलाकारों का विशेष सहयोग रहा। फिल्म 27 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीस हो रही है।

हरभजन मान ने फिल्म की मुख्य कलाकार दिलबर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह मुख्य रूप से जर्मनी में रहती हैं ओर फ़िल्म का ऑफर मिलने के बाद पंजाबी बोलना सीखना शुरू किया।
प्रेसवार्ता के बाद हरभजन मान व अन्य कलाकारों ने Flying Feathers के छात्रों से भी विशेष मुलाकात की व उनकी फरमाइश पर अपनी कुछ फिल्मों के गीत सुनाकर छात्रों का मनोरंजन किया।

