बठिंडा-भुच्चो मार्ग पर हुआ भयंकर हादसा

बठिंडा: गत दिवस बठिंडा भुच्चो हाईवे पर 5 कारों की भीषण टक्कर में 15 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी अनुसार बठिंडा से भुच्चो की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण डिवाइडर पार करती हुई सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई व बठिंडा की तरफ जा रही गाड़ियों से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 गाड़ियों के तो लगभग परखच्चे ही उड़ गए लेकिन गनीमत यह रही है कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
घायलों को नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों व स्थानीय लोगों की सहायता से पास ही स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया जहां घायलों का ईलाज किया जा रहा है।

