NEWS

WHO की चेतावनीः ‘कोरोना वायरस आखिरी महामारी नहीं’

Covir-19

जिनेवा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) प्रमुख ने कहा, कोरोना वायरस आखिरी महामारी नहीं है। आने वाले समय में अगर मानव जाति ने पर्यावरण में बदलाव और पशुओं के कल्याण के बारे में सोचना नहीं शुरू किया तो उसे और नई महामारियों का सामना कर पड़ सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहाॅनम ने महामारी आ जाने पर पैसा बहाने को खतरनाक रूप से अदूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा, हम महामारी आने पर पैसा बहा रहे हैं और आने वाले समय के लिए कोई तैयारी नहीं कर रहे हैं। वह रविवार को महामारी की तैयारी के अंतरराष्ट्रीय दिवस दिए गए एक वीडियो संदेश में ये बातें कहीं।

टेड्रोस ने कहा, ‘यह समय कोविड-19 महामारी से एक सबक सीखने का था। इसके चलते लंबे समय से दुनिया घबराहट और उपेक्षा के चक्र में चल रही है। हम महामारी पर पैसा फूंकते हैं और जब ये बीत जाती हैं तो हम सब भूल जाते हैं और अगली किसी भी बीमारी को रोकने के लिए कुछ नहीं करते हैं। यह खतरनाक रूप से अदूरदर्शी है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *