चुनाव आयोग ने दी वोटरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा

दिल्ली, नेशनल वोटर्स डे पर आज सोमवार को राज्य स्तरीय वर्चुअल समारोह में ई-एपिक डाउनलोड करने की सुविधा की लॉन्चिंग की गई। इस योजना के तहत 25 जनवरी केवल नये वोटर्स चुनाव आयोग की वेबसाइट व डिजीलाकर से अपना ई वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे जबकि 1 फरवरी से सभी वोटर्स के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं वोटर कार्डः
इस नई व्यवस्था से वोटर आईडी कार्ड के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आप घर बैठे चुनाव आयोग की वोटर सर्विस वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बशर्ते उनका मोबाइल नंबर चुनाव आयोग से लिंक हो। जिनका मोबाइल नंबर कमिशन के साथ लिंक नहीं है, उन्हें इलैक्शन कमिशन को अपनी डीटेल्स री-वेरिफाई करानी होंगी और मोबाइल नंबर लिंक कराना होगा। तभी वह वोटर आईडी डाउनलोड कर पाएंगे।
ऐसे कर सकते हैं ई-वोटर कार्ड डाउनलोडः-
सबसे पहले चुनाव आयोग या राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर एप्लाई ऑनलाइन का हाईपर लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही वोटर्स पोर्टल खुल जाएगा। https://voterportal.eci.gov.in/ पर जाकर आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। यूजर आईडी बनने के बाद ईमेल या मोबाइल पर आये वेरिफिकेशन लिंक से लॉगइन करें। इसके बाद डाउनलोड ई-एपिक का लिंक मिलेगा, उससे ई-वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड्स भी आधार की तरह पीडीएफ फॉर्मेट में होंगे। इन्हें Digilocker पर भी स्टोर किया जा सकेगा। अगर आपके पास Digilocker अकाऊंट नहीं है तो आप https://digilocker.gov.in/ पर जाकर अपने आधार कार्ड नम्बर से Sign up कर सकते हैं।

