बेसहारा लोगों के लिए चाय का लंगर लगाया

बठिंडा, शहर की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी द्वारा नए साल की सुबह की शुरूआत बेसहारा लोगों के लिए चाय का लंगर लगाकर की गई। संस्था के वालंटियर राकेश कांसल की अगुवाई में संस्था के राकेश जिंदल, सतनाम सिंह, अंकित कुमार ने रेलवे रोड़, पट्टा मार्किट, माल रोड़ के समीप बेसहारा लोगों के लिए चाय का लंगर लगाया।

