भाजपा के कार्यक्रम में किसानों का हंगामा

बठिंडा, 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों को वर्चुअल तौर पर संबोधित कर रहे थे।
इस कड़ी दौरान देश में भिन्न-भिन्न स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस कड़ी तहत भटिण्डा में भी एक मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग में भाग लेने के लिए सुबह से ही बीजेपी कार्यकर्ता इकट्ठा होना शुरू हो गए थे लेकिन जैसे ही किसान नेताओं को इस कार्यक्रम की भनक लगी तो वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये हालांकि पुलिस व प्रशासन को इसका अंदेशा था इसलिये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे व बड़े-बड़े बैरिकेट लगाकर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा कर दी गई थी।
लेकिन तीन किसान विरोधी बिलों के विरोध में किसानों के आक्रोश के आगे पुलिस प्रशासन किसान समर्थकों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में ज्यादा देर तक नहीं रोक पाया व किसान संगठनों के लोगों ने बैरिकेटर को तोड़कर बीजेपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खूब हंगामा किया पंडाल में पड़ी कुर्सीयां व अन्य सामान पर जमकर अपना गुस्सा निकाला।
इस दौरान धक्का-मुक्की में कुछ पुलिस मुलाजमों के घायल होने की भी सूचना मिली है।

