Bathinda News

31 दिसंबर तक स्कूलों में अवकाश घोषित -उपायुक्त

School Kids

बठिंडा, छात्रों को भीषण ठंड से बचाने के लिए जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पंजाब के शिक्षा विभाग ने 31 दिसंबर, 2020 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घाषित करके जिले के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। 1 जनवरी 2021 से सरकारी और निजी स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त श्री बी. श्रीनिवासन ने दी।

जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) स. जसपाल सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी (ऐलीमैंटरी) शिवपाल गोयल ने कहा कि पंजाब के स्कूलों में सभी कर्मचारी भी इन छुट्टियों के दौरान छुट्टी पर रहेंगे। शिक्षा विभाग के नियमों और कोविड-19 के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 1 जनवरी, 2021 को पहले की तरह फिर से खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *