Bathinda News

साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान कैंप आयोजित

Blood Camp

बठिंडा, समाजसेवी संस्था साथी वैलफेयर सोसायटी की ओर से छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित गांव मान के श्रीगुरूद्वारा साहिब में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। सोसायटी अध्यक्ष जतिंदर गोगिया ने बताया कि छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित गांव मान में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में गांव के 64 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। इस मौके गुप्ता ब्लड बैंक बठिंडा की टीम ने रक्त एकत्र किया। इस मौके गंाव वासियों ने इस शहीदी दिवस पर लगाए गए रक्तदान कैंप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अवसरों पर रक्तदान कैंप लगाना एक सराहनीय कदम है। इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को सिक्खी इतिहास से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और वह भी विरसे के साथ जुड़ेगे। इस मौके सोसायटी सचिव रविकांत अरोड़ा, सदस्य गुरप्रीत सिंह (प्रीत), इकबाल सिंह,तरसेम सिंह, गुरदीप खान, जगनंदन सिंह, राजकुमार आदि ने भी सहयोग दिया। इस अवसर पर गंाव वासियों द्वारा गुप्ता ब्लड बैंक की टीम व समाजसेवी संस्था साथी वैलफेयर सोसायटी की टीम को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।