निःशुल्क आंखों के जांच कैंप में 43 मरीजों की जांच

बठिंडा, पॉवर हाउस रोड़ स्थित गुप्ता अस्पताल की ओर से गणतंत्रता दिवस के अवसर पर 26 जनवरी दिन मंगलवार को निःशुल्क आंखों की जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप का आगाज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक किया गया तथा कैंप में गुप्ता अस्पताल से आंखों के रोगों की माहिर फैको व लेसिक सर्जन डॉ. पारूल गुप्ता मौके पर उपस्थित रहकर 43 मरीजों की आंखों की जांच की।
कैंप में मरीजों की आंखों की जांच एडवांसड कंप्यूटराइजड मशीनों से की गई। इस मौके मरीजों की आंखों के पर्दे की जांच की गई, वहीं इस मौके पर आंखों के नंबर की जांच भी की गई, इसके अलावा मरीजों की आंखों की देखभाल संबंधी जागरूक भी किया गया। इसके अतिरिक्त मरीजों के बीपी टेस्ट व शुगर के टेस्ट भी निःशुल्क किए गए।
इस मौके पर डॉ. पारूल गुप्ता ने बताया कि मरीजों में मोबाइल को अधिक देर प्रयोग करने की वजह से ड्राइनेस की समस्यां देखने को मिली, वहीं कई मरीजों में आंखों की रोशनी को लेकर दिक्कत आई, तो कई मरीजों में अवेयरनैस न होने के कारण सफेद मोतियां की शिकायत तक देखने को मिली। डॉ. पारूल गुप्ता ने मरीजों को चैक कर उन्हें आंखों की संभाल संबंधी जागरूक भी किया।

