punjab election result 2021 बठिंडा में कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की

बठिंडा, स्थानिक मतदान के घोषित किये गए नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने बठिंडा नगर निगम के इलावा 14 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों में से 5 नगर कौंसिलों और 6 नगर पंचायतों पर भारी बहुमत के साथ कब्जा कर लिया है है, जबकि 1 नगर पंचायत लहरा मोहब्बत आजाद उम्मीदवारों के खाते रही है।
बठिंडा नगर निगम, नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के कुल 224 वार्डों में से 220 वार्डों के घोषित किये गए नतीजों अनुसार 153 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी, 33 उम्मीदवार शिरोमणी अकाली, 3 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी, 1 उम्मीदवार बहुजन समाज पार्टी और 30 आजाद उम्मीदवार विजेता रहे हैं।
घोषित किये गए नतीजों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देते जिला मतदाता अफसर-कम-डिप्टी कमिशनर श्री बी.श्रीनिवासन ने बताया कि बठिंडा नगर निगम के 50 वार्डों में से 43 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी और 7 उम्मीदवार शिरोमणी अकाली दल के विजेता रहे।
6 नगर कौंसिलों के घोषित किये गए नतीजों अनुसार मोड़ के 17 वार्डों में से 13 वार्डों में कांग्रेस पार्टी, 1 शिरोमणी अकाली दल और 3 आजाद उम्मीदवार, रामां नगर कौंसिल के 15 वार्डों में से 11 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी, 2 उम्मीदवार शिरोमणी अकाली दल और 2 आजाद उम्मीदवार विजेता रहे। इसी तरह गोनियाना के 13 वार्डों में 7 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी और 6 आजाद उम्मीदवार, कोटफत्ता के 11 वार्डों में 9 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी और 2 आजाद उम्मीदवार विजेता रहे, जबकि संगत नगर कौंसिल के 9 वार्डों से 2 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी और 7 उम्मीदवार शिरोमणी अकाली दल के विजेता रहे और नगर कौंसिल भुच्चो मंडी के 13 वार्डों में से 10 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी, 2 उम्मीदवार शिरोमणी अकाली दल और 1 आजाद उम्मीदवार विजेता रहा।
इसी तरह 8 नगर पंचायतों के घोषित किये गए नतीजों अनुसार नगर पंचायत कोठागुरू के 11 वार्डों में सभी ही कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विजेता रहे। इसी तरह भगता भाईका के 13 वार्डों में से 9 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी, 3 उम्मीदवार शिरोमणी अकाली दल और 1 आजाद उम्मीदवार विजेता रहा। नगर पंचायत मलूका के 11 वार्डों में से 9 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी और 2 शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार विजेता रहे। नगर पंचायत भाईरूपा के 13 वार्डों में से 8 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी, 4 उम्मीदवार शिरोमणी अकाली दल और 1 बहुजन समाज पार्टी का उम्मीदवार विजेता रहा।
इसी तरह नगर पंचायत महराज के 13 वार्डों में से 10 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी, 1 उम्मीदवार शिरोमणी अकाली और 2 आजाद उम्मीदवार विजेता रहे। नगर पंचायत कोटशमीर के 13 वार्डों में से 10 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी, 1 उम्मीदवार शिरोमणी अकाली दल और 2 आजाद उम्मीदवार विजेता रहे। इसी तरह नगर पंचायत नथाना के 11 वार्डों में से 1 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी, शिरोमणी अकाली दल और आम आदमी पार्टी के 3-3 उम्मीदवार और 4 आजाद उम्मीदवार विजेता रहे।
इसी तरह नगर पंचायत लहरा मोहब्बत के कुल 11 वार्डों में से 7 आजाद उम्मीदवार बिना मुकाबला विजेता रहे जबकि 4 वार्डों में उम्मीदवारों के कागज रद्द होने के कारण और कोई उम्मीदवार चुनाव मैदान में न होने के कारण खाली रह गए हैं जहाँ चुनाव कमीशन की हिदायतें अनुसार भविष्य में पौंलिंग होगी।

